Sonia Gandhi: सोनिया गांधी फिर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, इस समस्या के बाद कराया गया दाखिल

Spread the love

सार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल उनकी हालत ठीक है और उन्हें चेस्ट फिजिशियन की देखरेख में रखा गया है।

Congress leader Sonia Gandhi admitted to Delhi Ganga Ram hospital sources

सोनिया गांधी(फाइल फोटो) – फोटो : PTIविज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। उन्हें पहले से ही पुरानी खांसी की शिकायत रही है, जिसके कारण वे नियमित अंतराल पर अस्पताल आकर अपनी जांच करवाती हैं। गांधी दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गई।विज्ञापन

ये भी पढ़ें…

Priyanka Gandhi Vadra's convoy has departed for Delhi

Rajasthan: रणथंभौर दौरा खत्म, प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार संग दिल्ली रवाना; चार दिवसीय निजी यात्रा पर आईं थीं

प्रदूषण ने घोटा दम : 150 से ज्यादा सांस रोगी पहुंचे अस्पताल, 20 को दी ऑक्सीजन

Agra News: घना कोहरा, जहरीली हवा से बढ़ी सांस की तकलीफ

The smoke from the bonfire worsened their condition, leading to pneumonia and lung infections.

Agra News: अलाव के धुएं से हालत खराब, निमोनिया और फेफड़ों में संक्रमण

Respiratory and heart patients increased in OPD and emergency

Raebareli News: ओपीडी व इमरजेंसी में बढ़े सांस व हृदय रोगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *