अ
स

कानपुर में महिला का शव घर में संदिग्ध हालत में लटकता मिला है। ससुर ने दामाद पर पीटकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। एडीसीपी के आश्वासन पर चार घंटे बाद परिजनों ने शव उठाया गया।

Kanpur Murder – फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक हंगामा किया। पिता ने परिजनों संग अशोक वाटिका चौराहा केशवपुरम में सड़क पर बेटी के शव को रखकर शनिवार को हंगामा किया। चार घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर शव उठाया गया। पिता का आरोप है कि दामाद जानवरों की तरह बेटी को पीटता था। उसने हत्या कर शव को टांग दिया। विज्ञापन

पति हिमांशु के साथ पूजा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेढ़ साल पहले हुई थी हिमांशु से शादी
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर के बारासिरोही में शुक्रवार को पूजा तिवारी (22) का संदिग्ध हालात में घर में शव लटकता मिला था। उसकी डेढ़ साल पहले हिमांशु से शादी हुई थी। उनके छह माह का एक बेटा भी है।

पूजा की फाइल फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहेज के लिए प्रताड़ित करता था दामाद
केशवपुरम स्थित मायके से पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अशोक वाटिका चौराहा केशवपुरम में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। स्वरूपनगर थाने में होमगार्ड पिता रामप्रसाद तिवारी ने आरोप लगाया कि दामाद हिमांशु पांडेय उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

पूजा की फाइल फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी ने सुबह वीडियो कॉल कर बताई आपबीती
उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से रोजाना मारपीट करता था। घटना वाले दिन बेटी ने सुबह वीडियो कॉल कर आपबीती बताई थी। इसके बाद हिमांशु ने फिर पीटा था। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विज्ञापन

पूजा की मौत के बाद रोते बिलखते पिता – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी देर तक हंगामा चलने के बाद रावतपुर, कल्याणपुर, अरमापुर थाने की पुलिस के साथ एसीपी कल्याणपुर पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बगैर गिरफ्तारी के शव उठाने से इन्कार कर दिया।

पूजा की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से हुई परिजनों की झड़प
परिजनों की पुलिस से झड़प भी हुई है। पूजा के चाचा राहुल ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी। हंगामे के चलते आवागमन भी बाधित रहा।

पूजा की मौत के बाद रोती बिलखती मां और चाचा को संभालते लोग – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने चार घंटे बाद उठाया शव
एडीसीपी पश्चिम कपिलदेव के समझाने पर परिजनों ने चार घंटे बाद शव उठाया। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पूजा के सास, ससुर व देवर को हिरासत में लिया गया है। पति की तलाश की जा रही है जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

पूजा की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति ने फोन पर दी धमकी
पूजा के भाई गौरव का कहना है कि शनिवार सुबह हिमांशु ने फोन कर धमकाते हुए पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप है कि फोन चालू होने के बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

Kanpur Murder – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट का वीडियो भी वायरल
घटना के महज आधा घंटा पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें हिमांशु पूजा को पीटते हुए नजर आ रहा है। साथ में एक अन्य महिला भी दिखी है। उसके साथ ही दी ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें आरोपी धमकी दे रहा है। पुलिस ने उसे भी जांच में शामिल किया है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Kanpur Murder – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी की गोद में मासूम
पूजा की मौत के बाद सास, ससुर पुलिस हिरासत में हैं जबकि पति हिमांशु फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। वहीं, मासूम को पूजा के परिजनों ने रखने से इनकार कर दिया है जिसकी वजह से मासूम अभी पड़ोसी के पास है। वही उसकी देखभाल कर रहे हैं। अमर उजाला से साभार
