UP: सपा विधायक और सांसद का फूंका पुतला, दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी; बोले- सनातन विरोधी है ये पार्टी

Spread the love


UP: सपा विधायक और सांसद का फूंका पुतला, दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे व्यापारी; बोले- सनातन विरोधी है ये पार्टी

Effigy of Samajwadi Party MLA and MP burnt in ballia traders closed shops and took to streets

सपा विधायक और सांसद का पुतला दहन करते लोग। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापनविस्तारUP Politics News: बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में बीते दिनों समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी द्वारा कांवड़ यात्रियों को ‘अनपढ़ गवार और अंधविश्वासी’ बताए जाने तथा सलेमपुर के सांसद रामाशंकर राजभर द्वारा सोशल मीडिया पर तेली समाज को लेकर अपशब्द कहे जाने के विरोध में सोमवार को सिकंदरपुर कस्बे की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।

हिंदू संगठनों, व्यापारियों एवं तेली समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से अद्भुत नाथ मंदिर से एक विरोध जुलूस निकाला। जुलूस में विधायक और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी बस स्टेशन चौराहा पहुंचे, जहां प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Effigy of Samajwadi Party MLA and MP burnt in ballia traders closed shops and took to streets

सनातन विरोधी बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते लोग। – फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान ने कहा कि सनातन धर्म और एक विशेष जाति के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं की टिप्पणी पूरे हिंदू समाज का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक मोहम्मद रिजवी पूर्व में भी ऐसे बयान देते रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास सनातन धर्म का विरोध कर एक वर्ग को खुश करने का रहा है, लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमोद गुप्ता, जेपी वर्मा, रमेश गुप्ता, विजय जायसवाल, अनूप जायसवाल,मोहन गुप्ता अमित गुप्ता, बजरंगी चौहान, महिला नेत्री बबीता कनौजिया, गोलू बरनवाल, सुनील गुप्ता, मनोज मोदनवाल, दीपक कुमार, अशोक जायसवाल, प्रतीक राय, पुष्कर राय, मोनू जयप्रकाश, गोवर्धन प्रसाद, भोलू पाण्डेय, भीम गुप्ता, रिंकी जायसवाल, पिंटू पाठक, रविंद्र वर्मा, अवधेश सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से चौराहे व प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।विज्ञापन

Effigy of Samajwadi Party MLA and MP burnt in ballia traders closed shops and took to streets

सिकंदरपुर कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं। – फोटो : अमर उजाला

लोगों ने जताई अपनी नाराजगी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नवानगर क्षितिज प्रताप सिंह के नेतृत्व में मालदा चट्टी पर क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी का पुतला दहन किया। इस दौरान आनंद राय लक्ष्मण पाण्डेय रामजी राय दीनबंधु सोनू राजभर सोनू वर्मा जय राम वर्मा आदि मौजूद थे। अमर उजाला से साभार

https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1UGhIKX#mute=-1विज्ञापन

ये भी पढ़ें…

Protest by Hindu organizations burning of effigies of MLA and MP in ballia

हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, विधायक व सांसद के पुतले का दहन, VIDEO

Ballia News: सपा विधायक ने कांवड़ियों को कहा अनपढ़, गंवार, विरोध बढ़ने पर मांगी माफी

MLA Mohammad Rizvi statement angers in ballia

विधायक मो. रिजवी के बयान से आक्रोश, VIDEO

lawyers burnt the effigy of SDM and Tehsildar in Shahjahanpur

पुवायां तहसील में वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार का पुतला फूंका

SP workers going to collectorate for protest police stopped it

Agra: कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे सपाइयों को रास्ते में रोका, पुलिस से हुई नोकझोंक और हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *