आरोग्यम हॉस्पिटल में एक साल में हुई 20 से अधिक पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी

Spread the love

दुर्ग। गंभीर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ईडी) से पीड़ित पुरुषों के लिए आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग लगातार नई उम्मीद बनकर सामने आ रहा है। अस्तपाल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य भारत का सबसे बड़ा इंप्लांट सेंटर है आरोग्यम अस्पताल में रविवार को एक ही दिन में दो अमेरिकी पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। इसके साथ ही पिछले एक वर्ष में अस्पताल में 20 से अधिक पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी (18 से अधिक अमेरिकी एवं 2 भारतीय इम्प्लांट) सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जिन पुरुर्षो में दवाइयों या अन्य उपचारों से लाभ नहीं मिलता, उनके लिए पेनाइल इम्प्लांट बेहतर जीवन गुणवत्ता वापस पाने का प्रभावी समाधान है। अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवीन राम दरुका एवं डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीज-केंद्रित उपचार के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सफल सर्जरी उनके लिए केवल चिकित्सा की सफलता नहीं, बल्कि किसी परिवार की खुशियां और उम्मीदें लौटाने का संतोष भी है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी मरीजों और उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही टीम को निरंतर उत्कृष्ट, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यूरोलॉजी सेवाएं देने की प्रेरणा देता है। यह उपलब्धि डॉ. नवीन राम दरुका, डॉ. विवेक कुमार एवं आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग की संपूर्ण चिकित्सा टीम के समर्पण, अनुभव और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *