एक्स-रे, लैब व ओटी टैक्निशियन बने छात्रों को दिया प्रमाण-पत्र

Spread the love

ब

ज

स

भिलाई । 13 अक्टूबर 25 ( Mohan media News) एस-आर हास्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज, चिखली से एक्स-रे, लैब और ओटी (ऑपरेशन थिएटर) टेक्निशियन का कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को रविवार को प्रमाण-पत्र बांटा गया। कोर्स पूरा करने वाले सभी छात्रों ने सालभर पहले छग पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त इस संस्थान में सीधे दाखिला लिया था। पढ़ाई व ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सभी की काउंसिल कराई जिसमे उत्तीर्ण हुए टेक्ननियन बने छात्रों कोसंस्था के चेयरमैन संजय तिवारी ने सभी को प्रमाण-पत्र दिया। श्रीतिवारी बताया कि तीनों कोर्स में हर साल नवंबर से लेकर जनवरी के बीच सीधे दाखिला होता है। काउंसिल की तरफ से उनके संस्थान को एक्स-रे व ओटी टैक्निशयन कोर्स के लिए 30-30 सीटें और लैब टैक्निशयन के लिए 20 सीटें दी गई हैं। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर अजय तिवारी, प्रिंसिपल विजय गवांडे, अरविंद खैरवार, संजय गुप्ता, विनीता, नेहा ठाकुर, सीमा शर्मा, रेशमा साहू, प्रशांत देवांगन, यमुना पटेल, जाकिर हुसैन, प्रियेश मिश्रा, रूपा चेलक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *