गणेश व दुर्गोत्सव समितियों को अब नहीं देना होगा 3.50 रुपए प्रति वर्ग फीट टैक्स :ः पूर्व विधानसभाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय की पहल = पूरे छ ग में खुशी की लहर ‘

Spread the love

पूर्व विस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे की पहल से समितियों को बड़ी राहत

भिलाई 15 सितंबर 2026 [ P Mohan ]सार्वजनिक गणेश और दुर्गा उत्सव समितियों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। उन्हें शासन द्वारा सार्वजनिक पंडालों के लिए 3.50 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से निर्धारित किया गया कर अब नहीं देना होगा। शासन के इस निर्णय से प्रदेशभर की उत्सव समितियों को सीधे आर्थिक राहत मिली है।पंडालों पर कर लगाए जाने से समितियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा था और इसे लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोधभी शुरू हो गया था। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने समितियों की परेशानी को गंभीरता से संज्ञान में लिया और शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से इस मुद्दे को उठाया। पांडेय ने शासन से आग्रह किया कि गणेश व दुर्गा उत्सव जैसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाने वाले पंडालों पर कोई कर नहीं लगाया जाना चाहिए। उनकी पहल पर शासन ने निर्णय लेते हुए पंडालों से कर हटाने की राहत दी है।इस निर्णय से अब समितियों को पंडाल के लिए नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में टैक्स जमा करने का अतिरिक्आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। बची हुई राशि का उपयोग समितियां धार्मिक आयोजन, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों में कर सकेंगी।नगर निगम भिलाई के पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने इस महत्वपूर्ण राहत के लिए पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रकाश पांडे ने उत्सव समितियों की समस्या को गंभीरता से उठाकर उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेशभर की समितियों को आर्थिक राहत मिली है। यह टैक्स समितियों पर अनावश्य बोझ की तरह था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *