जाने-माने क्रिकेटर विनोद कांबली ठाणे के एक [वृद्धा आश्रम ] एल्डरली केयर सेंटर (बुजुर्ग देखभाल केंद्र) में रह रहा है !

Spread the love

नई दिल्ली: जाने-माने क्रिकेटर विनोद कांबली ठाणे के एक एल्डरली केयर सेंटर (बुजुर्ग देखभाल केंद्र) में दिखे हैं और वहां से एक मैसेज शेयर किया है। 1991 से 2000 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले कांबली के इस मैसेज ने कई क्रिकेट फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता में डाल दिया है। हालांकि, उनके मैसेज में सकारात्मक बातों से फैंस को तसल्ली भी हुई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के दोस्त कांबली ने कैमरे पर केयर सेंटर में मिल रही देखभाल के बारे में बात की। उन्होंने सेंटर की सुविधाओं, खासकर वहां की साफ-सफाई की तारीफ करते हुए उन्हें ‘फर्स्ट क्लास’ बताया। सबसे अहम बात यह है कि कांबली ने कहा कि उन्हें मिले प्यार-दुलार की वजह से उन्हें आराम और घर जैसा महसूस हो रहा है। हालांकि, कांबली ओल्ड एज होम में रहने गए हैं या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी का क्रिकेट की दुनिया लोहा मानती थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे कांबली की बैटिंग के सभी कायल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *