द

भ भिलाई 5 मई 2026 [ P Mohan ] सुशासन तिहार’ के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत जोन-1 जुनवानी में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते समारोह में कहा कि सुशासन का अर्थ है शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरलता से पहुँचन होता है । विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को कहा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक ने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी माँगें सुनीं और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।







