हेल्थ आरोग्यम’ के यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवीन राम दारुका ने लोगों को दी सलाह, कहा समय पर कराएं जांच
‘

दुर्ग। 13 october 25 ( mohan media news) अक्सर लोग मूत्र या गुर्दे से जुड़ी परेशानियों को लेकर बात करने में झिझकते हैं। कई बार पेशाब में जलन, बार-बार पेशाच आना या पीठ में दर्द जैसी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। यूरोलॉजी जागरुकता दिवस के अवसर पर आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल दुर्ग में वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवीन राम दारुका ने लोगों से समय पर जांच और सही डॉक्टर से इलाज कराने की अपील की। डॉ. दारका ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान के कारण किडनी स्टोन, प्रोस्टेट और मूत्र संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है. आजकल कई लोग बिना उचित विशेषज्ञता के खुद को यूरोलॉजी एक्सपर्ट बताने लगे हैं, जिससे मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता। डॉ. दारुका ने कहा कि असली यूरोलॉजिस्ट वही होता है जिसके पास MBBS के बाद MS
(General Surgery) और फिर MCh या DNB (Urology) की डिग्री होती है। उन्होंने बताया कि आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग में अत्याधुनिक तकनीक से यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। यहां किडनी, मूत्राशय और प्रोस्टेट से जुड़ी जटिल समस्याओं के लिए अनुभवी विशेषज्ञों की टीम
