केरलम में CPM – के 21 में 13 मंत्री हारे; कांग्रेस 10 साल के बाद सत्ता में लौटी । मुख्यमंत्री V D सतीशन होंगे ?

Spread the love

तिरुवनंतपुरम 4 मई 2026 [ Pmohan ] केरल विधानसभा चुनाव में सीएम पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकारकी बुरी तरह पराजय ब। 21 सदस्यीय कैबिनेट के 13 मंत्री चुनाव हार गए। कैबिनेट से सिर्फ सीएम विजयन समेत 5 मंत्री जीत पाए।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने बहुमत पा लिया है। कांग्रेस ने 63 सीटें जीतीं। यूडीएफ ने 10 साल बाद वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) को सत्ता से बेदखल करके राज्य में वापसी की है।49 साल में पहली बार; कहीं वाम सरकार नहीं1977 से अब तक, भारत के किसी न किसी राज्य (बंगाल, केरल या त्रिपुरा) में वामपंथियों की सत्ता हमेशा रही, पर ताजा नतीजों ये सिलसिला टूट गया। 49 साल में पहली बार भारत के किसी भी राज्य में कहीं भी वाम सरकार नहीं है।केरल वामपंथ का आखिरी मजबूत गढ़ था, जहां पी .विजयन के नेतृत्व में सरकार थी। बंगाल (2011) और त्रिपुरा (2018) में वामपंथ पहले ही सत्ता खो चुका था।प्रियंका गांधी की लोकसभा क्षेत्र बायनाड की सभी सातों सीट कांग्रेस ने जीत ली है .सांसद प्रियंका गांधी ने सभी को धन्यवाद प्रेषित की है ‘ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *