भिलाई निगम आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, स्ट्रीट लाइट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पौधारोपण पर विशेष जोर .

Spread the love

​भिलाई । 16/07/2026 [ pmohan] नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा निगम सभागार कक्ष में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
​​शहर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आयुक्त ने निर्देशित किया है कि स्ट्रीट लाइट मरम्मत के आगामी टेंडर (निविदाएं) अब सीधे जोन स्तर से किए जाएं, ताकि कार्य में सुगमता के साथ शिकायतों का स्थानीय स्तर पर तेजी से निपटारा हो सके।
​गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) के कार्यों को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य से आने वाले समय में पेयजल की समस्या नहीं होगी । निगम आयुक्त सभी शहर वासियों से आग्रह किए हैं कि सभी अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करें, जिससे संपूर्ण शहर में जल स्तर सही हो सके।
​भिलाई को हरा-भरा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण (प्लांटेशन) करने और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा उपायों (ट्री-गार्ड आदि) पर विशेष चर्चा की गई। ​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का समय सीमा के भीतर व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।
​ बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, निगम के बकाया बिजली बिलों के भुगतान और बिजली खपत को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा हुई। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए निगम के सभी विभागों को शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
​”नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना और पर्यावरण का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का समय सीमा में पूरी निष्ठा के साथ निर्वह करने आदेशित किया”

बैठक में मुख्य रूप से अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, डी के कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, ऐशा लहरे, अजय गौर, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय अग्रवाल संजय वर्मा, अरविन्द शर्मा, अनिल सिंह, नितेश मेश्राम, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *