भिलाई में जागरण के अग्रदूतः इंदरू केवट ” का विमोचन 22 अक्टूबर को MLA कुंअर सिंह निषाद के मुख्य अथित्य में सम्पन्न होग ‘

Spread the love

भ

पु

भिलाई 21 अक्टूबर 2026 [P.Mohan ] भिलाई नेहरू में स्थित कबीर आश्रम निर्मल ज्ञान मंदिर में 22 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे बद्रीप्रसाद पारकर की पुस्तक जागरण के अग्रदूतः इंदरू केवट का विमोचन होगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन इंदरू केवट की पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया है, जिन्हें बस्तर के गांधी के रूप में भी जाना जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंग निषाद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड आनंद निषाद करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में परदेशीराम वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन रजनी नेलसन करेंगी और स्वागत भाषण लेखक बद्रीप्रसाद पारकर देंगे। आयोजकों ने बताया कि समारोह में अंचल के साहित्यकार, समाजसेवी, निषाद समाज के जनप्रतिनिधि तथा आश्रम के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे।

द

|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *