[10/30, 10:12 AM] PRO Bhiai

Nigm Kheleswar
Ji:
प
स
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के

लिए लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जोन क्रमांक 01 नेहरू नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 स्थित स्मृति नगर तालाब में निगम कर्मचारियों द्वारा अनोखी पहल करते हुए कबाड़ से जुगाड़ की तकनीक अपनाकर तालाब की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में तालाबों की स्वच्छता एवं संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्मृति नगर तालाब में निगम कर्मचारियों ने उपलब्ध कबाड़ सामग्री का उपयोग कर सफाई के लिए जुगाड़ तैयार किया है। इसके माध्यम से तालाब में जमा गंदगी एवं कचरे को निकालने का कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों की इस पहल से सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सफाई कार्य को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के तालाबों एवं सार्वजनिक जलस्रोतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तालाबों में जमा कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर जलस्रोतों को साफ-सुथरा बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से निगम के सफाई कर्मचारी अपने स्तर पर नवाचार करते हुए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।
कबाड़ से जुगाड़ की यह पहल स्वच्छता के साथ-साथ संसाधनों के पुनः उपयोग का भी अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी
[10/30, 5:43 PM] PRO Bhiai Nigm Kheleswar Ji: प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 30/10/2026
कार्यालयीन व्यवस्था को सुचारु बनाने निगम भिलाई में 35 कर्मचारियों के विभागों में फेरबदल
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यालयीन कार्यों के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत निगम के विभिन्न विभागों में पदस्थ 35 कर्मचारियों के विभागीय कार्यों में परिवर्तन किया गया है।
कार्यालयीन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कार्यों के बेहतर निष्पादन तथा विभागीय दायित्वों के सुव्यवस्थित संचालन की दृष्टि से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। संबंधित कर्मचारियों को नवीन विभागीय दायित्वों के अनुरूप कार्यभार ग्रहण कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
