
भिलाई5 जून 2026 [पी मोहन ] विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सेक्टर 10 भिलाई शाखा परिसर में वृक्षारोपण के तहत पौधे का रोपण किया गया ।शाखा के मुख्य प्रबंधक गगनदीप सिंह डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जानकारी देते हुए बताया कि यदि हम पर्यावरण को नियंत्रित रखकर हमें अनुकूल मात्रा में आक्सीजन मिलता रहेंगा । वर्तमान में जो पेड़ पौधे कट रहे हैं यह
चिंतनीय है।इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस हमें याद दिलाता है इसे मात्र एक दिवस का मानकर दूसरे दिन हमे इस परम्परा को भूलना नहीं है ।. इस परम्परा को अनवरत जिंदा रखना है। श्रीडोगरा जी ने आग्रह जताया कि हर व्यक्ति को कोशीश करनी चाहिय कि वे अपने घर के परिसर में कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करे . जिससे पर्यावरण संतुलित रह सके । जिससे आने वाली पीढ़ी के जीवन में आक्सीजन की कमी महसूस न हो ।लिए पौधा रोपण एक जीवन दायिनी उपहार होगा । कार्यक्रम में उप प्रबंधक अंकिता सिसोदिया . प्रबंधक स्मिता नायर .कैश ऑफिसर . दिनेश बघेल .सीनियर एसोसिएट मानसी कटकवार .सभी अग्रवाल .प्रेम लता कुमारी . नीलय ठाकुर .अजीत साहू . अजय यादव .दामिनी . नीलेश यादव एवं आरज़ू आदि के अलावा काफी संख्या में ग्राहक आदि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया । देश के विकास में State Bank समय-समय पर सरकार की विभिन्न जन हितकारी योजनाओं को अपने हायित्व के दायरे में अपने स्तर पर अमल करते रहती है।








