Spread the love

इंटरनेट पर क्या सर्च कर रही थी सिया?: दूसरे मोबाइल ने खोले खौफनाक राज, राजा रघुवंशी हत्याकांड से ये है कनेक्शन !

Pavan 

सार

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हत्यारोपी सिया गोयल के दूसरे फोन में कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पढ़ें, सिया के नए फोन में क्या मिला और केतन हत्याकांड का राजा रघुवंशी कनेक्शन…

What was Siya searching for on internet? Second mobile reveals secret; connection with Raja Raghuvanshi murder

केतन हत्याकांड का राजा रघुवंशी कनेक्शन – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्सविज्ञापन

विस्तार

पुणे में लोहगढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर मार दिए गए केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस को कई बड़े सुराग मिले हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल, ने इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले इंटरनेट पर कई खौफनाक चीजें सर्च की थीं। पुलिस ने उसके घर से एक दूसरा छुपाया हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

इंटरनेट पर क्या सर्च कर रही थी सिया?
पुलिस ने जब सिया के दोनों मोबाइल फोन की इंटरनेट सर्च खंगाली, तो बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आईं:

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड की स्टडी: सिया इंटरनेट पर इंदौर के मशहूर कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में लगातार पढ़ रही थी। (राजा रघुवंशी की भी जून 2025 में मेघालय की एक गहरी खाई में गिराकर हत्या कर दी गई थी और उसकी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप है)। सिया इसी केस के पैटर्न को समझकर केतन को मारने की प्लानिंग कर रही थी।
  • पुलिस कस्टडी का डर: सिया ने गूगल पर यह भी सर्च किया था कि “क्या पुलिस कस्टडी (हिरासत) में महिलाओं को भी पीटा जाता है?” इससे साफ है कि मर्डर करने से पहले ही वह पकड़े जाने और पुलिस के डर के बारे में सोच रही थी।

यह भी पढ़ें- Explainer: करोड़ों का बजट, फिर भी पानी-पानी मुंबई; क्या है हर साल की बाढ़ की असली वजह?

बेडरूम से मिला दूसरा मोबाइल और कोड वर्ड का खेल
पुलिस सिया को जांच के लिए उसके घर ले गई थी, जहां उसके बेडरूम से एक दूसरा मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस फोन के फॉरेंसिक टेस्ट से कई डिजिटल सबूत मिले हैं। इसके अलावा, इस मर्डर में सिया का साथ देने वाले उसके कथित बॉयफ्रेंड, चेतन चौधरी, के बारे में भी बड़ा खुलासा हुआ है। चेतन एक ही फोन में दो अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करता था। ये दोनों आपस में बात करने के लिए ‘कोड वर्ड्स’ का इस्तेमाल करते थे ताकि किसी को कोई शक न हो।

मर्डर के बाद केतन के घर जाकर जताया दुख
इस मामले में सिया की बेरहमी देखकर पुलिस भी हैरान है। 18 जून को केतन की हत्या करने के अगले ही दिन (19 जून) सिया सीधे केतन के घर पहुंच गई। उसने केतन के पिता से मिलकर दुख जताया और सांत्वना देते हुए कहा, ‘केतन ऊपर से हमें देख रहा है। कृपया आप हौसला रखिए और मजबूत बनिए’। यही नहीं, 18 जून से लेकर 23 जून (गिरफ्तारी) तक सिया और चेतन दोनों बिल्कुल सामान्य जिंदगी जी रहे थे। रोज की तरह अपने काम कर रहे थे और पकड़े जाने के बाद भी दोनों के चेहरे पर पछतावे का कोई नामोनिशान नहीं था। वर्तमान में दोनों आरोपी 16 जुलाई तक यरवदा जेल में बंद हैं।

केतन के हत्याकांड- 19 दिनों की खौफनाक प्लानिंग
पुलिस के मुताबिक, केतन को मारने की यह साजिश करीब 19 दिनों से रची जा रही थी:

  • 31 मई (साजिश की शुरुआत): सिया और केतन लोहगढ़ किला घूमने गए थे। केतन को ट्रैकिंग का शौक था। इसी दिन सिया के दिमाग में केतन को खाई में फेंकने का आइडिया आया।
  • पासपोर्ट छुपाया: दोनों का बाली (इंडोनेशिया) घूमने जाने का प्लान था, लेकिन सिया ने केतन का पासपोर्ट छुपा दिया ताकि ट्रिप कैंसिल हो जाए और वह उसे लोहगढ़ किले ले जा सके।
  • 14 जून (हत्या का पहला प्रयास): सिया ने लोहगढ़ किले में केतन को खाई में धकेल दिया था। लेकिन किस्मत से केतन ने एक पेड़ की डाली पकड़ ली और उसकी जान बच गई। जब केतन ने पूछा, तो सिया ने झूठ बोल दिया कि ‘वहां सांप था, तुम्हें सांप से बचाने के लिए मैंने धक्का दिया था।’ सीधे-साधे केतन ने घर आकर सबको बताया कि सिया ने उसकी जान बचाई है।
  • 18 जून (मर्डर का दिन): 19 जून को सिया का जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर के एक लग्जरी होटल में बुकिंग की थी। लेकिन उससे पहले 18 जून को सिया उसे ‘प्री-वेडिंग फोटोशूट’ के बहाने दोबारा लोहगढ़ किला ले गई।

वहां सिया का प्रेमी चेतन चौधरी पहले से छुपकर पीछा कर रहा था। जैसे ही केतन पहाड़ियों की तरफ देखने लगा, सिया और चेतन ने मिलकर उसे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे केतन की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है राजा रघुवंशी केस?
जिस राजा रघुवंशी केस को सिया इंटरनेट पर पढ़ रही थी, वह जून 2025 का है। इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी अपनी हनीमून ट्रिप के दौरान मेघालय की एक गहरी खाई में मृत पाए गए थे। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या का आरोप है। फिलहाल सोनम को मेघालय हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जिसे राजा के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल, केतन की हत्या के मामले में पुणे पुलिस अब डिजिटल सबूतों, चश्मदीदों के बयानों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर केस को और मजबूत कर रही है ताकि दोनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। अमर उजाला से स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *