BHILAI के CCET में साइबर जागरूकता पर व्याख्यान, सोशल मीडिया का उपयोग और धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए ‘आयोजन डाक्टर योगेश कुमार देशमुख के नेतृत्व में संपन्न हुआ

Spread the love

उ

क

भिलाई। 23 सितंबर 26 [ pmohan ] कॉलेजऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CCET), भिलाई में विद्यार्थियों को साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता” विषय पर एक सफल अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग जिला, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उप निरीक्षक (पुलिस) डॉ. संकल्प रायने ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर खतरों, ऑनलाइन में धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस इंटरैक्टिव सत्र में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को संभावित साइबर खतरों को पहचानने तथा ऐसी परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्वक प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन ‘सजग रहें, सुरक्षित रहें, साइबर सुरक्षा अपनाएँ’ के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी को एक सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *