Jyoti Malhotra: ‘दानिश से संबंधों पर खामोशी’, पाक टूर समेत इन सवालों पर ज्योति ने दिया सिर्फ ये जवाब; पढ़ें

Spread the love

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईए सहित कई अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। ज्योति से दानिश से संबंध, पाकिस्तान के टूर समेत कई सवाल पूछे गए। लेकिन उसने एक ही जवाब दिया। जानिए…

Youtuber Jyoti Malhotra Response On Danish Links Pakistan Tour Know Details in Hindi

1 of 12

jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer – फोटो : facebook

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पुलिस हिरासत में शनिवार से ही लगातार पूछताछ की जा रही है। रविवार को रिमांड अवधि के पहले दिन नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (एनआईए) सहित कई अन्य जांच एजेंसियों ने उससे सिविल लाइन थाने में करीब पांच घंटे पूछताछ की, लेकिन अधिकतर सवालों पर चुप्पी साधे रही। उसका एक ही जवाब था, मैं बेकसूर हूं। अभी ऐसे कोई संकेत उसने नहीं दिए हैं, जिससे पता चल सके कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ कोई गोपनीय दस्तावेज साझा किए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सेना की इंटेलिजेंस भी उससे पूछताछ कर सकती है। 

Youtuber Jyoti Malhotra Response On Danish Links Pakistan Tour Know Details in Hindi

2 of 12

Jyoti Malhotra – फोटो : facebook @TravelWithJo

सूत्रों ने बताया कि ज्योति चिंता में दिख रही है। पुलिस कस्टडी में वह घुटने पकड़कर बैठी रही। रात में नींद भी नहीं ली और खाना भी अच्छे से नहीं खाया। रविवार को उससे चार-पांच घंटे अलग-अलग एजेंसियों ने बातचीत की। इसमें एनआईए भी शामिल है।

https://youtube.com/watch?v=uxPAyxhDdPM%3Fsi%3DeaA9KZyZIJsvxK2r%23mute%3D-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *