Sonam Raghuvanshi: यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, राजा मर्डर केस में अब तक पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Spread the love

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Jun 2025 11:48 AM IST

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सोनम रघुवंशी को पकड़ा गया है। राजा मर्डर केस में पुलिस ने अब तक पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam Raghuvanshi was arrested from Ghazipur, UP

Sonam and raja Raghuvanshi – फोटो : संवाद

विस्तार

मेघालय से 23 मई को लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद कर लिया है। 

मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कराई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। अब तक सोनम समेत चार लोग इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए हैं। 

सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से 17 दिन बाद पुलिस को मिली है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। 

फिलहाल राजा की पत्नी सोनम कुछ नहीं बता रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *