रिसाली निगम के महापौर परिषद की बैठक में हुए कई आवश्यक निर्णय ।

Spread the love

न



फ

म

रिसाली निगम बढ़ाएगा अपना संसाधन, वाहन के लिए दूसरे निकाय पर नहीं रहना पड़ेगा आश्रित

रिसाली
महापौर शशि सिन्हा ने नगर निगम रिसाली का संसाधन बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने महापौर परिषद की बैठक में सक्शन कम जेटिंग मशीन, हाॅपर टिपर, डम्फर और ई कार्ट खरीदने पर मुहर लगाई है। परिषद की बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
आमतौर पर रिसाली निगम को बड़े सेप्टिक टैंक की सफाई करने सक्शन मशीन के लिए दूसरे निकाय पर निर्भर रहना पड़ता था। अब रिसाली के पास खुद का वाहन होगा। शुक्रवार निर्णय लिया गया कि तीन-तीन हजार लीटर क्षमता वाले दो वाहन की खरीदी की जाऐगी। सक्शन मशीन के साथ तीन हजार लीटर की जेटिंग सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 33 नग ई कार्ट की भी खरीदी की जाएगी। यही नहीं हाॅपर टिपर डम्फर 2 नग खरीदने का अंतिम निर्णय लिया गया। महापौर परिषद के सद्स्यों का कहना था कि संसाधन बढ़ने से दूसरे निकाय पर निर्भरता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। बैठक में महापौर परिषद के सद्स्य जहीर अब्बास, सनीर साहू, अनिल देशमुख, संजू नेताम, रोहित धनकर, ममता यादव, रंजीता बेनुआ, जमुना ठाकुर के अलावा आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे समेत अन्य विभाग प्रमुख मौजूद थे।

गौधाम योजना के तहत संचालित होगा नेवई गौठान
वर्तमान में  गौठान  का संचालन रिसाली निगम करता था, जहां घुमंतू मवेशियों को पकड़कर रखा जाता था। अब राज्य सरकार की योजना के तहत  गौठान  का संचालन गोधाम योजना के तहत किया जाएगा। इसके लिए व्योम इंटरप्राइजेस तालपुरी को अधिकृत किया गया है।
———————————————————-
न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *