Air India: चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का विमान मुंबई वापस लौटा; केबिन के अंदर आई थी जलने की गंध

Spread the love

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 28 Jun 2025 11:41 PM IST

Chennai-bound Air India flight returns to Mumbai due to burning smell inside cabin

एअर इंडिया। – फोटो : अमर उजाला।विज्ञापन

चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का एक विमान केबिन में जलने की गंध के बाद मुंबई लौट आया। एयरलाइन ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। 27 जून को विमान संख्या एआई639 ने मुंबई से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान केबिन में जलने की गंध का पता, जिसके बाद एहतियात के तौर विमान को वापस मुंबई बुला लिया गया। एक अन्य घटना में शुक्रवार को एअर इंडिया के एक विमान में गैर-विशिष्ट सुरक्षा अलर्ट पाया गया। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के बाद विमान को अगली उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई। अमर उजाला से साभार

विज्ञापन

https://328d5442448f5dce7220b161251c2a0c.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *