प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 को, 337 पदों पर होगी भर्ती

Spread the love

दुर्ग || जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में 13 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों से प्राप्त रिलेशनशिप मैनेजर-12 पद, इलेक्ट्रीशियन-200 पद, फील्ड ऑफिसर-25 पद, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी-20 पद, डिप्टी एडवाइजर-20 पद, सेल्स ऑफिसर-20 पद, कलेक्शन ऑफिसर-20 पद और रिलेशनशिप ऑफिसर- 20 पद कुल 337 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। सभी पदों के लिए वेतन 15000 से 40000 रुपये तक है। जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते है। प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण, अंकसूची, पहचान पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ प्लेसमेंट, रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

filter: 0; jpegRotation: 90; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *