MLA रिकेश सेन अपने विधान सभा क्षेत्र वैशाली नगर के लोगों को अब मात्र एक रुपए में डायलिसिस की सुविधा देगी !

Spread the love

3

भिलाई । 5 जनवरी 2026 (pmohan ) ( Mohan media NEWS ) वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोग मकर संक्रांति के दिन से मात्र 1 रुपए में डायलिसिस की सेवा ले सकेंगे। विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों को यह सौगात दी है। शुरुआत में जीरो रोड शांति नगर स्थित कार्यालय में हर दिन अधिकतम 5 लोग डायलिसिस के लिए संपर्क कर सकते हैं। विधायक ने बताया कि फिलहाल एक दिन में 5 लोगों को डायलिसिस के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। निजी अस्पताल से अनुबंध के आधार पर हर दिन 5 डायलिसिस के लिए जरूरतमंद को सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि डायलिसिस केलिए निजी अस्पतालों में 3 से 4 हजार रुपए प्रति सत्र और महीने में 12 से 20 हजार रुपए खर्च होते हैं। कई निर्धन और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए डायलिसिस का खर्च सचमुच पहाड़ जैसा हो जाता है। परिवार के लिए पीड़ित सदस्य का यह उपचार जितना अहम है, उतना ही आर्थिक रूप से उन्हें कमजोर भी करता है। इसे देखते हुए लिए वैशाली नगर विधानसभा के लिए मात्र 1 रुपए डायलिसिस सेवा का शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जब गुर्दे (किडनी) शरीर से विषाक्त पदार्थों, अतिरिक्त तरल पदार्थ और अपशिष्ट को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाते, जिससे यह खून में जमा होने लगते हैं और जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। डायलिसिस एक कृत्रिम प्रक्रिया है, जो खून साफ करने का काम करती है। किडनी फैलियर की स्थिति में जब तक किडनी का प्रत्यारोपण नहीं किया जाता, तब तक डायलिसिस जीवन बचाने वाला अस्थायी या स्थायी उपाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *