दिल्ली । सिग्नेचर ब्रिज की देखभाल अब आईआईटी IIT दिल्ली और कानपुर के हवाले, पीडब्ल्यूडी ने सौंपी जांच की जिम्मेदारी ।

Spread the love

सार

पीडब्ल्यूडी ने ब्रिज की व्यापक संरचनात्मक जांच की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है। ब्रिज 2018 में खुला था, लेकिन इसका कभी स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं हुआ है, जबकि नियम के मुताबिक साल में दो बार तकनीकी ऑडिट होना था।

Delhi: Maintenance of Signature Bridge now handed over to IIT Delhi and Kanpur

सिग्नेचर ब्रिज ।

सिग्नेचर ब्रिज की देखभाल अब आईआईटी [ iiT ] दिल्ली और आईआईटी कानपुर करेगी। पीडब्ल्यूडी ने ब्रिज की व्यापक संरचनात्मक जांच की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है। ब्रिज 2018 में खुला था, लेकिन इसका कभी स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं हुआ है, जबकि नियम के मुताबिक साल में दो बार तकनीकी ऑडिट होना था।

विभागीय आंतरिक निरीक्षण में सड़क की सतह, साइड रेलिंग, ग्रिल्स और स्ट्रीटलाइट्स की स्थिति खराब पाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, विशेषज्ञों की टीम साइट विजिट कर चुकी है और ब्रिज के नक्शे, आर्किटेक्चर ड्रॉइंग, डिजाइन पैरामीटर्स और निर्माण से जुड़े तकनीकी दस्तावेज मांगे हैं। 
विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *