UP: बीवी गई बाहर, घर पर पति ने लगाई फांसी; लौटी तो सोफे पर खेलता मिला दो साल का बेटा; पंखे पर लटका था ‘सुहाग’

Spread the love

सार

रजनीश के पिता वेदप्रकाश, मां निर्मला व भाई अमित मौके पर जानसठ से मेरठ पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बबीता पर कई गंभीर आरोप लगाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Assistant teachers husbands dead body found hanging in Meerut

पत्नी गई बैंक, पति ने लगा ली फांसी – फ

यूपी के मेरठ स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर में सोमवार दोपहर आरजी इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका बबीता के पति रजनीश सैनी (40) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय बबीता मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए बैंक से पैसे निकालने गई थी। एक घंटे बाद बबीता लौटी तो शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

नौ साल पहले हुई थी शादी
मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी रजनीश की शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व देवबंद की बबीता से हुई थी। उनका दो वर्ष का बेटा केशव है। शादी कुछ समय बाद बबीता सहायक अध्यापिका बन गई थी। तीन साल से बबीता आरजी इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। रजनीश बेटे को संभालाने की वजह से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। रजनीश परिवार के साथ सिविल लाइन के विजयनगर में दो वर्ष से योगेश चंद्र के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह बबीता बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी।विज्ञापन

बेटा सोफे पर खेल रहा था
बबीता ने कुछ जानकारी के लिए रजनीश को फोन किया लेकिन रजनीश का फोन नहीं उठा। बैंक का काम खत्म करने के बाद बबीता वापस घर पहुंची तो देखा की बेटा केशव सोफे पर खेल रहा है। बबीता ने स्टोर रूम में जाकर देखा तो रजनीश का शव कुंडे से तार के सहारे लटका हुआ था। रजनीश के शव को लटका देख बबीता की चीख निकल गई। आवाज सुनकर मकान मालिक व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

परिजनों ने पत्नी पर लगाए आरोप
रजनीश के पिता वेदप्रकाश, मां निर्मला व भाई अमित मौके पर जानसठ से मेरठ पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बबीता पर कई गंभीर आरोप लगाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बबीता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गंगानगर में एक मकान का सौदा तय किया था। इसके लिए मंगलवार को मकान की रजिस्ट्री करनी थी। इसी को लेकर वह बैंक में पैसे निकालने के लिए गई थी। पति के शव को लटका देखकर बबीता शोर मचाने के बाद बेहोश हो गई। ( अमर उजाला से साभार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *