
अ
सार

भिलाई 20 मार्च 2026 ( PMohan ) दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 वर्षीय एक बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया।

भाई से विवाद के बाद छोटी बहन ने लगाई फांसी ।
विस्तार
दुर्ग में जामुल थाना क्षेत्र में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 वर्षीय एक बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया। इसके बाद गुस्साई बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने शव को उतारकर पहले बच्ची को निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को पीएम के भेजकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
पूरा मामला गुरुवार 19 मार्च को जामुल थाना क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली बच्ची का नाम गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी था। जो कक्षा चौथी में पढ़ती थी। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं थे । उसके पिता ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। दोनों ही उस समय घर से बाहर थे। इसी दौरान भाई और छोटी बहन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और भाई ने उसे डांट दिया जिससे नाराज और दुखी होकर बच्ची ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर टेबल लगाकर बनाया फंदा और पंखे से फांसी पर झूली गई। घटना की सूचना मिली तो परिजनों और पड़ोसियों ने बच्ची को फंदे से उतारा और उसे पास के अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे भिलाई के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है ।
