.

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार ‘
दुर्ग 4 अप्रेल 2026 [ P.Mohan ]लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने और अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गौरव वर्मा ग्राम पूंढा निवासी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो अपलोड की। जिसमें उसने सांसद विजय बघेल और रायपुर एम्स की प्रबंधन व्यवस्था को लेकर बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का उपयोग किया था।
विज्ञापन
वीडियो में युवक ने एम्स में ओपीडी और इलाज की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए सांसद के प्रति व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियां की। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। और आरोपी की पहचान गौरव वर्मा के रूप में होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 353 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। [साभार अमर उजाला से ]


