Firec
r 9

acker Factory Blast: केरलम के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने बताया कि पांचों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. विस्फोट उस समय हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर पटाखा बना रहे थे.केरल सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और घायलो को 50-50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की है। इसी माह केरल की पारम्परिक उत्सव त्रिशूरपुरम की भव्य भव्य आयोजन किया जाना है इस उत्सव को देखनेके लिये हजारों विदे विदेशी मेहमान त्रिशूर में पहुंचते है और दो माह पूर्व ही शहर के सभी छोटे छोटे बड़े होटल बुक हो जाते है। करीब तीस हाथी की सजावट इस कार्यक्रम की सुंदरता और बढ़ा देती है ।कुल मिलाकर त्रिशूरपुरम उत्सव की पूरी तैयारी हेतु पटाखा बनाया जाने की उम्मीद जताई जा रही है ।इस विस्फोटक में 13 मृतको की पहचान की जा रही है। कुछ शवों की पहचानने हेतु DNA Test करने के पश्चात उनके परिजनों को शव सौपी जाएगी ।







