आयुक्त ने एसएलआरएम [SLRM ] सेंटरों का निरीक्षण कर, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के कड़ाई से द निर्देशित किया .

Spread the love




भिलाई। 25.04.2026 [ PMohan ] नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर के विभिन्न एसएलआरएम SLRM सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन एसएलआरएम सेंटरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि शहर से निकलने वाले कचरे का समय पर और व्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निगम मुख्य कार्यालय परिसर में स्थित बायोगैस प्लांट की नस्ती ;दस्तावेजद्ध का भी अवलोकन निर्देशित किये है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बायोगैस प्लांट को पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए, ताकि जैविक कचरे का बेहतर उपयोग किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। मुख्य कार्यालय स्थित सुलभ शौचालय का अवलोकन कर आवश्यक संधारण कार्य कराने कहा गया है, जिससे आने वाले नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयुक्त के इस निरीक्षण से एसएलआरएम सेंटरों की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता अर्पित बंजारे, नितेश मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता बसंत साहू, दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर सहानी, अंकित सक्सेना, अंजनी सिंह उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *