हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की आरोपी कौन ?

Spread the love

नासा फेलो से ‘गनमैन’ तक का सफर: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग का आरोपी कौन? साजिश पर अभी भी सस्पेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shivam Garg Updated Sun, 26 Apr 2026 12:46 PM IST
सार
वॉशिंगटन में ट्रंप कार्यक्रम के दौरान फायरिंग के आरोपी कोल थॉमस एलेन की पहचान सामने आई है। वह नासा से जुड़ा रहा और शिक्षक भी बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां उसके बैकग्राउंड की पड़ताल कर रही हैं।Who is Cole Thomas Allen? Suspect in Trump Event Shooting Identifiedहिल्टन होटल में फायरिंग का आरोपी कौन? – फोटो : Amar Ujala Graphicsविज्ञापन

व  व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के बीच मची अफरा-तफरी के बाद अब संदिग्ध की पहचान भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरासत में लिया गया शख्स कोल थॉमस एलेन है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह होटल में मौजूद था और अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बॉलरूम की ओर बढ़ा, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। हालांकि समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने उसे काबू में कर लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

 
विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *