भिलाई भाजयुमो की सभी नियुक्तियां स्थगित, संगठन नई त्रुटिहीन सूची जारी करेगा !

Spread the love

भिलाई । 26 अप्रेल 2026 [ PMohan]भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई जिला संगठन में हाल ही में जारी की गई जिला और मंडल स्तर की नियुक्तिया रविवार को स्थगित कर दी गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने इसका कारण कुछ गंभीर तकनीकी विसंगतियां बताया। कहा कि संगठन की पारदर्शिता और तय मापदंडों को बनाए रखने यह निर्णय लिया गया है। जबकि बड़ा पहलू यह है कि भाजयुमो की नई सूची में लूट, मारपीट, धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी पदाधिकारी बना दिए गए थे। पाणिग्रही ने कहा कि सभी पहलुओं की पुनः समीक्षा के बाद जल्द ही नई और त्रुटिहीन सूची जारी की जाएगी। दुर्ग जिला के संगठन प्रभारी रामजी भारती ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व पूरे मामले से अवगत है। युवा मोर्चा को मंडल अध्यक्षों के अधीन कार्य करना होता है, इसलिए उनकी राय को महत्व देते हुए सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। भारती ने बताया कि विवाद सुलझाने जल्द ही कोर ग्रुप की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री शामिल होंगे। सभी पक्षों की राय लेकर एक संतुलित निर्णय लिया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई भी की जावेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *