
भिलाई | 27 अप्रेल 2026 [ Pmohan ] भिलाई के सेक्टर 2 सड़क नं . 4 व 5 के मध्य में स्थापित सबसे पुराना हनुमान मंदिर मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 से 29 मई तक अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रवक्ता डॉ. श्याम सुंदर पाराशर महाराज के मुखारविन्द से संगीतमय सरस भागवत कथा का वाचन होने जा रहा है। कथा सेक्टर 2 हनुमान मंदिर में होगी। मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख व शिक्षाविद् आईपी मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु पुरुषोत्तम मास के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं। इसलिए 23 से 29 मई की अवधि में श्रद्धालु भक्ति के लिए अपना समय रिक्त रखें। आईपी मिश्रा ने बताया कि डॉ. श्याम सुंदर पाराशर प्रसिद्ध कथावाचक, आध्यात्मिक गुरु और सनातन धर्म प्रचारक के रूप में जाने जाते हैं। वे देश के विभिन्न हिस्सों में सत्संग व प्रवचन के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों का संदेश देते हैं। उनकी पहचान एक ऐसे वक्ता की है जो सरल भाषा, उदाहरणों और प्रसंगों के जरिए धार्मिक ग्रंथों को आम लोगों के लिए सहज बना देते हैं। उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, खासकर भागवत कथा और शिव महापुराण के आयोजनों में। श्री आई पी मिश्रा ने जानकारी दी कि डांश्याम सुंदर पाराशर एक आध्यात्मिक गुरू व वे अपने प्रवचन के माध्यम से लोगों को धर्म संस्कार और जीवन मूल्यों का सरल भाषा में संदेश देते हैं वे सनातन धर्म के प्रचारक के रूप में जाने जाते हैं ‘ I.P. Mishra के द्वारा आयोजित यह प्रवचन पिछले वर्ष भी आयोजित की गई थी । उन्होंने इस क इस बार भी अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस प्रवचन को सफल बनाने की आग्रह किया है । कार्यक्रम में बच्चो को साथ लाकर नई पीढ़ी को संस्कारवादी बनाने की आग्रह किया है।

SRI I. P. Mishra ।

प्रस्तावित 23 मई से 29 मई को आयोजित होने वाले प्रवचन स्थल हनुमान मंदिर सेक्टर 2 भिलाई का दृश्य ‘








