रायपुर : प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण हेतु अधिकारियों के पदस्थापना में आंशिक परिवर्तन

Spread the love

रायपुर, 04 मई 2026
राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में गति, समन्वय एवं दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से अधिकारियों के पदस्थापना में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा एवं आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। इस संबंध में जारी आदेशानुसार, सुश्री अंकिता गर्ग (रा.प्र.से.), उप सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उनकी शेष पदस्थापना यथावत रखी गई है, जबकि श्रीमती सरोज उइके, उप सचिव, जो वर्तमान में खनिज साधन विभाग में पदस्थ थीं, उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नवीन पदस्थापना प्रदान की गई है। राज्य शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर नियमानुसार पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *