क

प
सार
केरल में कल वीडी सतीशन के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है। उससे पहले उनके मंत्रिमंडल के लिए नामों को तय कर दिया गया है। इसके साथ ही आईयूएमएल ने मंत्रियों के लिए पांच नाम तय कर दिए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

केरल में यूडीएफ का मंत्रिमंडल तय – फोटो : अमर उजाला ग्राफिकविज्ञापन
विस्तार
केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के नेतृत्व वाली नई सरकार कल शपथ लेगी। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। सतीशन ने प्रस्तावित 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल तैयार कर लिया है। इसमें पांच मंत्री आईयूएमएल से होंगे। तीन महिलाएं भी शामिल की गई हैं। सतीशन ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची सौंपी।
इन मंत्रियों में रमेश चेन्निथला, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ और के मुरलीधरन शामिल हैं। सतीशन ने कहा कि तिरुवंचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष होंगे और शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) केरल कांग्रेस के पीजे जोसेफ होंगे। यूडीएफ की सरकार सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ लेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने हाल के विधानसभा चुनावों में यूडीएफ गठबंधन को 10 साल बाद सत्ता में वापसी दिलाई। उन्होंने कहा, 60 साल बाद यूडीएफ का पूरा मंत्रिमंडल कल सुबह 10 बजे शपथ लेगा। आज हमने 20 मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंपी है। मेरे साथ 21 मंत्री शपथ लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, हमने गठबंधन सहयोगियों से चर्चा की। पार्टी के भीतर सभी कांग्रेस नेताओं से बातचीत की और हमें यह कहने में खुशी हो रही है कि 24 घंटे के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। केरल के इतिहास में सबसे तेज प्रक्रिया है। चुनाव के बाद भी टीम यूडीएफ, टीम यूडीएफ ही है। नेता एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
सतीशन ने कहा कि कांग्रेस के 11 मंत्री होंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास 63 विधायक हैं। कुछ अन्य से अधिक योग्य हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन तथा महिलाओं और दलित प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखना पड़ा। हम सभी योग्य व्यक्तियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कर सके। हमने अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के दो सदस्य, दो महिलाएं और एक महिला (विधानसभा उपाध्यक्ष) को शामिल किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कई राज्यों के मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: Kerala CM: कल होगी वीडी सतीशन की ताजपोशी, खरगे-राहुल भी होंगे शामिल; सोनिया गांधी के आने पर संशय
उन्होंने कहा, विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के आने को लेकर पूछे गए सवाल पर सतीशन ने कहा, अभी तक कोई सूचना नहीं है कि वे आ रहे हैं।
विभागों के आवंटन पर उन्होंने कहा, विभागों का आवंटन लगभग तय हो चुका है। केवल कुछ छोटे सुधार बाकी हैं। घटक दलों से संबंधित निर्णय भी लगभग पूरे हो चुके हैं। आमतौर पर सूची शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को सौंपी जाती है और वह कल किया जाएगा। इसके बाद सरकार की राजपत्र (गजट) अधिसूचना जारी होगी।
आईयूएमएमएल के कौन पांच विधायक बनेंगे मंत्री?
आज पहले आईयूएमएल ने कहा कि आगामी मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम के पालयम स्थित पानक्कड़ हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईयूएमएल ने घोषणा की कि उसके विधायक पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी और अब्दुल गफूर मंत्री होंगे। कुट्टीयाडी विधायक परक्कल अब्दुल्ला ढाई साल बाद मंत्री बनेंगे और आईयूएमएल नेतृत्व बाद में यह तय करेगा कि किस मंत्री को उनके लिए बदला जाएगा।
राज्यपाल को सौंपी गई सूची में कौन-कौन नाम शामिल?
वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।
केरल पुलिस प्रमुख ने चेन्निथला से मुलाकात की
इस बीच, आज ही केरल पुलिस प्रमुख रावड़ा ए. चंद्रशेखर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नव निर्वाचित विधायक रमेश चेन्निथला से मुलाकात की। एडीजीपी एच वेंकटेश ने भी रमेश चेन्निथला से मुलाकात की।
चुनाव में किस दल को कितनी सीटों पर जीत मिली?
यूडीएफ ने 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के दशक लंबे शासन का अंत हुआ। कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन ने 140 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की। आईयूएमएल ने 22, एलडीएफ ने 35 और भाजपा ने 3 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की।विज्ञापन
ये भी पढ़ें…

Kerala CM: कल होगी वीडी सतीशन की ताजपोशी, खरगे-राहुल भी होंगे शामिल; सोनिया गांधी के आने पर संशय

केरल में गतिरोध खत्म: चेन्निथला को मिल सकता है गृह मंत्रालय, सतीशन के साथ सुलह कराने के सूत्रधार बने वेणुगोपाल

Kerala: नेतृत्व के लिए खींचतान के बाद अब कांग्रेस ने दिया एकजुटता का संदेश, सतीशन और वेणुगोपाल की हुई मुलाकात

Kerala CM Oath: केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, जानें वजह

Kerala CM: केरल के भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का फैसला, सीएम काफिले को तीन गाड़ियों तक किया सीमित

Kerala Chief Minister: वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा तेज

Keralam New CM : वीडी सतीशन को मिलेगी कमान, सीएम की रेस में केसी वेणुगोपाल कैसे रह गए पीछे?

कौन हैं V.D Satishan? V.D Satishan Becomes Keralam New CM | Congress Announced New CM Kerala

V.D Satishan Becomes Keralam New CM: वीडी सतीशन बने केरलम के नए सीएम, कांग्रेस ने किया एलान

