केरलम . [कोच्ची ]. क्या कोच्ची की 404 एकड़ भूमि में बसे 600 हिंदू . ईसाई .परिवारों के अपने सैकडो घर उजड़ेगा ? वक्फ के दावे से तनाव बढ़ता जा रहा है,

Spread the love

4

केरलम ( Keralam ) [ PMohan ] कोच्चि के सैकड़ों परिवारों में अपने घर और जमीन छिन जाने का डर बढ़ता जा रहा है। केरल राज्य वक्फ बोर्ड ने 404 एकड़ जमीन उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कर दी है। इसके बाद करीब 600 हिंदू और ईसाई परिवार अपनी ही जमीन पर अवैध कब्जाधारी घोषित हो चुके है जिससे जगह-जगह प्रदर्शनों हो रहे हैं। कुल मिलाकर यह अब केरल के सबसे संवेदनशील और विस्फोटक मुद्दे में बदलता जा रहा है।आनिवासियों का दुखः वर्षों तक टैक्स दिया, अब जमीन किसी और का कैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने दशकों पहले कानूनी तरीके से जमीन खरीदी थी। उन्होंने नियमित रूप से टैक्स भरा, सरकारी मंजूरियां लीं और कभी यह नहीं बताया गया कि जमीन वक्फ संपत्ति हो सकती है। हमने जिंदगी की कमाई लगाकर यह जमीन खरीदी।क्या सीएम पूरा करेंगे चुनाव पूर्व का वादा ? मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि अगर यूडीएफ सरकार बनी तो यह विवाद ’10 मिनट में’ सुलझा दिया जाएगा। इसे वक्फ भूमि कब्जा की राजनीति के उदाहरण के रूप में पेश कर रही है। वर्तमान वक्फ बोर्ड का गठन पिछली LDF सरकार के दौरान हुआ था। अब UDF उसी सरकार को विवाद बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। केरल राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के. एस. हमजा ने कहा कि मुनंबम की जमीन वक्फ संपत्ति है, इसमें कोई विवाद नहीं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि आखिर वक्फ की संपत्ति बेचने का कौन था जिम्मेदार ?

एक

एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *