DEO के औचक निरीक्षण में खुली हकीकत कक्षा में ताला लगाकर छुट्टी पर गए व्याख्याता .

Spread the love

दो

सत्र शुरू होते ही धमधा विकासखंड के कई स्कूलों में शैक्षणिक और प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) दुर्ग द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कहीं शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे, कहीं बच्चे कक्षाओं के बजाय परिसर और सड़क पर घूमते मिले, तो कहीं उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर तक दर्ज नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर डीईओ ने संबंधित शिक्षकों और संस्था प्रमुखों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। डीईओ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडुंग में निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं के

विद्यार्थियों से विषय संबंधी प्रश्न पूछे और अध्यापन कार्य का जायजा लिया। इसी दौरान व्याख्याता रोशन कुमार साहू अवकाश पर पाए गए। जानकारी मिली कि वे एक कक्ष में ताला लगाकर उसकी चाबी अपने साथ ले गए हैं। इसे नियमों के विपरीत मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोडेगांव में बच्चे

परिसर में घूमते मिले, जबकि कुछ शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे थे। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ननकट्टी में प्रार्थना के समय कई शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीईओ ने समयपालन और नियमित अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपस्थिति पंजी में भी मिली गड़बड़ी

पूर्व माध्यमिक शाला ननकट्टी में प्रधानपाठक सहित कई शिक्षकों के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई। मेडेसरा व सेजेस जेवरासिरसा स्कूलों में छात्र सड़क पर घूमते मिले।

पनि

भिन प्रदे जिन दोप् हल बाब से उम् फु का

क से 25 अ डि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *