DEO के औचक निरीक्षण में खुली हकीकत कक्षा में ताला लगाकर छुट्टी पर गए व्याख्याता .

Spread the love

दो

दुर्ग । 22 जून 2026 [ Pmohan ] स्कूल खुलते ही टीचरों की कामचोरी उजागर होते रहती है। हाल ही में धमधा विकासखंड के कई स्कूलों में शैक्षणिक और प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ( DEO) अरविंद मिश्रा दुर्ग द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कहीं शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे, कहीं बच्चे कक्षाओं के बजाय परिसर और सड़क पर घूमते मिले, तो कहीं उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर तक दर्ज नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं पर डीईओ ने संबंधित शिक्षकों और संस्था प्रमुखों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। डीईओ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडुंग में निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से विषय संबंधी प्रश्न पूछे और अध्यापन कार्य का जायजा लिया। इसी दौरान व्याख्याता रोशन कुमार साहू अवकाश पर पाए गए। जानकारी मिली कि वे एक कक्षा में ताला लगाकर उसकी चाबी अपने साथ ले गए हैं। इसे नियमों के विपरीत मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोडेगांव में बच्चे परिसर में घूमते मिले, जबकि कुछ शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे थे। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ननकट्टी में प्रार्थना के समय कई शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीईओ अरविंद मिश्रा ने समयपालन और नियमित अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपस्थिति पंजी में भी मिली गड़बड़ी पूर्व माध्यमिक शाला ननकट्टी में प्रधानपाठक सहित कई शिक्षकों के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजी में दर्ज नहीं मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए DEO अरविंद मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई। मेडेसरा व जेवरा सिरसा स्कूलों में छात्र सड़क पर घूमते मिले। DEO श्री मिश्रा संबधित किसी भी स्कूलों मे सरपराईज चेकिंग हेतु कभी भी पहुंच सकते है । और लापरवाही नजरआई तो कार्यवाही निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *