Spread the love

भिलाई नगर निगम अंतर्गत शिवनाथ नदी स्थित इनटेक वेल में नदी से अत्यधिक मात्रा में जलकुंभी एवं कचरा आने के कारण आज सायफन बार-बार चोक होता रहा। सायफन चोक होने के कारण 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र का संचालन कई बार बाधित हुआ, जिससे द्वितीय पाली का जलप्रदाय प्रभावित रहा।
आज सायफन चोक होने का समय निम्नानुसार रहा—
प्रातः 06:56 बजे से 07:57 बजे तक
प्रातः 08:17 बजे से 09:15 बजे तक
प्रातः 09:28 बजे से 11:05 बजे तक
दोपहर 02:02 बजे से 02:55 बजे तक
दोपहर 03:52 बजे से 04:45 बजे तक
सायं 06:30 बजे से पुनः सायफन चोक होने की स्थिति निर्मित हुई।
नदी में अत्यधिक जलकुंभी एवं कचरा होने के कारण गोताखोरों को भी इन्हें हटाने में कठिनाई हो रही है तथा कार्य में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है।
अतः दिनांक 23.07.2026 को जलप्रदाय प्रभावित रहने की संभावना है। सभी उच्चस्तरीय जलागार (OHT) में पानी उपलब्ध कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा, किन्तु जलप्रदाय का समय आगे-पीछे हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *