
भिलाई 13/ अगस्त/2026 _ [Pmohan ] नगर पालिक निगम भिलाई के समस्त संपत्तिकरदाताओं को सूचित किया जाता है कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर जमा करने पर 4 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
इस छूट का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है। अतः समस्त संपत्तिकरदाताओं से अनुरोध है कि निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना संपत्तिकर शीघ्र जमा कर छूट का लाभ उठाएं।
संपत्तिकर का भुगतान नगर पालिक निगम कार्यालय, आपके वार्ड में भ्रमण कर रहे टैक्स कलेक्टर अथवा ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
अतः समय पर संपत्तिकर जमा करें और 4% छूट का लाभ उठाएं।
