आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का दुर्ग में आज मनेगा अवतरण दिवस

Spread the love

भिलाई 13 मई 2026 [ PMohan ] आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का 70 वां अवतरण 13 मई को मनाया जाएगा। भिलाई में जैन भवन सेक्टर 6 में और दुर्ग में रेलवे स्टेशन के सामने होटल वाणी में शाम को 7 बजे से गुरुपूजा एवं सत्संग का विशेष कार्यक्रम आयोजित है।

दुर्ग में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन एवं महापौर अलका बाघमार विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर 3 गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 6 बजे से होटल वाणी में ही गुरु भक्त एवं साधक सुदर्शन क्रिया के लिए उपस्थित होंगे। उसके बाद सुबह 10 बजे से इंदिरा मार्केट में आंध्र खादी भंडार के सामने शरबते वितरण किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में सभी स्वयंसेवकों तथा आमजनों से उपस्थिति की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *