भारती विश्वविद्यालय में ‘जॉब फेयर एवं कॅरियर एक्सपो 2026’, 270 अभ्यर्थियों का चयन .

Spread the love

न व

दुर्ग। 13 मई 2026 [ pmohan ] भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में भव्य “जॉब फेयर एवं करियर एक्सपो 2026” का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान गहन मूल्यांकन कर कुल 270 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में Bandhan Bank, AU Small Finance Bank, Apollo Pharmacy, Flipkart, Randstad India, Techno Task, Dhoot Transmission, Gallantt Green जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल हुई थी। आयोजन का संचालन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड प्रभारी एडवोकेट श्रुति राव के नेतृत्त्व में आदित्य शाह, लव ताम्रकार एवं आराध्या पाठक द्वारा किया गया तथा सहायक प्राध्यापकगण डॉ. चंद्रिका अहिरवार, डॉ. प्रगति बघेल, अलिसिया, अमृथा बी. दिनेश, दीपान्विता चटर्जी, निखिल देव प्रसाद तथा आयुष शर्मा का विशेष सहयोग रहा। विश्वविद्यालय के मुख्य संचालन अधिकारी (C.O.O.) प्रभजोत सिंह भुई एवं कुलसचिव डॉ. विरेंद्र कुमार स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रकार के रोजगारोन्मुख कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *