द
श्री

दुर्ग . । 4 मई 2026 . [ Pmohan ] में पहली बार आयोजित होने जा रहे श्री श्याम पूर्ण इच्छा महोत्सव एवं भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 मई, शुर वार को पुरानी गंजमंडी में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पूरा पंडाल श्री श्याम के रंग में रंग चुका है और आयोजन स्थल को भव्य रूप दिया जा रहा है।
कार्यर म में देश के प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल, प्रेम शर्मा कोलकाता और ममता चौधरी दिल्ली अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति के अनुसार भजन संध्या में केवल दुर्ग ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्याम भक्त पहुंचेंगे। इसे देखते हुए विशाल पंडाल और विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजक संदीप शास्त्री खाटू श्याम ज्योतिषी ने बताया कि आयोजन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है और इसमें किसी प्रकार का वीआईपी पास नहीं होगा।
पंडाल में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। भजन सुनने के लिए गायक मंच के समीप गद्दों पर बैठने की विशेष व्यवस्था के साथ कुर्सी और सोफा की भी सुविधा रहेगी। करीब 300 फीट लंबा भव्य मंच तैयार किया गया है, जहां से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ बाबा श्याम का आकर्षक और दिव्य दरबार भी सजाया जा रहा है। आयोजक सदीप शास्त्री खाटू श्याम ‘ज्योतिष दुर्ग ने सभी भजन प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पंहुचकर कार्यक्रम की आनंद उठाने की विनती की है।


भजन



