कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संध्या 4:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक 03 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

Spread the love

भिलाई। कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संध्या 4:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक दिया जा रहा है। यहां पर 03 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बच्चे प्रशिक्षण पा रहे हैं जिसमें आत्मरक्षा के गुर सहित गुड टच और बेड टच का भी प्रशिक्षक अंजना राजवीर सिंह द्वारा निरंतर सिखाया जा रहा है। कई बच्चों के साथ उसके अभिभावक गण भी साथ में आते हैं। वर्तमान में लगभग 450 बच्चों ने पंजीयन कराए हैं। एक बार में 100 बच्चे को प्रशिक्षित किया जा रहे है। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सबसे पहले आप लोगों को स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ शरीर और आत्मा में ईश्वर का वास होता है।
श्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नशे से दूर रहना है। नशा खेल का होना चाहिए। चाहे वह कराटे हो या अन्य खेल। जल्द ही बच्चों के लिए बॉक्सिंग के लिए पंचिंग बैग लगाया जावेगा और बच्चों को कराटे ड्रेस भी वितरित किया जावेगा ताकि हर बच्चे गणवेश में रहे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जोगा राव, राम हिंदरिया, शाहनवाज कुरैशी, श्रीमती चांदनी जगत, शिवबाती जांघेल, अंजलि साहू,मंजू वर्मा रानी विश्वकर्मा, सरस्वती धुरंधर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *