रायपुर : प्राकृतिक आपदा से जनहानि के दो मामलों में परिजनों को 8 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत

Spread the love

रायपुर, 05 मई 2026 [ Pmohan ] रायपुर : प्राकृतिक आपदा से जनहानि के दो मामलों में परिजनों को 8 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि के दो अलग-अलग मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 प्रावधान के तहत कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सन्ना तहसील के ग्राम चलनी निवासी स्वर्गीय लसु राम की 09 अगस्त 2025 को डबरी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में उनके निकटतम वारिस, पत्नी जरमन के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार, कांसाबेल तहसील के ग्राम बटईकेला निवासी स्वर्गीय सलोन मिंज की 01 मार्च 2025 को कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका की माता दौलेन मिंज को निकटतम वारिस के रूप में 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता लगातार प्रदान की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को संबल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *