शारदा विद्यालय रिसाली के कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा ।

Spread the love

शारदा विद्यालय रिसाली के कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा

=

भिलाई। । 7 अप्रेल 2026 [ pmohan ] CBSE सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में शारदा विद्यालय रिसाली ने हमेशा की तरह “कम व्यय, सर्वोत्त्म शिक्षा” के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2025-26 में इस विद्यालय के कुल 131 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत् रहा। रूनल चंद्राकर 96.6% प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रही। इसी के साथ लक्ष्मी पात्रो 96% द्वितीय स्थान, रितिका चंद्राकर 95% तृतीय स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य एवं संबंधित शिक्षकों – शिक्षिकाओं को बधाई दी एवं अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की। विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, मैनेजर ममता ओझा, एवं प्राचार्य रूद्रकांत झा, हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शेस्टी राव सीनियर एक्टीविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *