त
न
परिणाम तरह “कम परीक्षाफल -26 में इस शाला का कर 96.6% साथ लक्ष्मी
भिलाई। हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग के छात्रों का दसवीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा। कक्षा दसवीं की छात्रा भाविका मिश्रा 96.4%, दृष्टि हिवराड़े और प्रणव पटेल ने 94.6%, एकता सेन ने 92.4%, गायत्री साहू ने 90.4%, हंसिका महिलाने और लव साहू ने 90% अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया है। शाला की एकेडमिक डायरेक्टर प्रिन्सिपल दीप्ति तिवारी ने छात्रो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डायरेक्टर ऑपरेशन्स मनीष तिवारी, प्रबंधन समिति के निर्देशक बृजमोहन उपाध्याय, संयुक्त सचिव भी उमाकांत मिश्रा ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और अध्यापकों को दिया।
