सतीशन नए सीएम, महिलाओं को फ्री बस यात्रा का ऐलान

Spread the love

मंत्रियों ने भी ली शपथ, इनमें 14 नए चेहरेकमंत्रियों ने भी ली शपथ, इनमें 14 नए चेहरेक

20

तिरुवनंतपुरम 18 मई 2026 [ p moha ] 10 साल बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने सोमवार को केरल में सरकार बनाई। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (61) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।

नई कैबिनेट में 14 चेहरे ऐसे हैं, जो पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए। इनमें कांग्रेस के 11, आईयूएमएल के 5 और सहयोगी दलों के 4 मंत्री हैं। 1962 के बाद पहली बार केरल में सीएम के साथ पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली। इससे पहले तत्कालीन सीएम आर. शंकर ने अपनी पूरी मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सतीशन को बधाई दी व केंद्र के हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

मंच पर विजयन, चंद्रशेखर भीः शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहे। पूर्व सीएम पिनराई विजयन व केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी मंच पर थे।

सतीशन को सीएम पद की शपथ दिलाते राज्यपाल आर्लेकर।

पहली बैठकः बुजुर्गों के लिए अलग विभाग का फैसला

शपथ के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले हुए।

सरकार ने 15 जून से महिलाओं के लिए सरकारी केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया। साथ ही बुजुर्गों के लिए अलग

विभाग बनाने का फैसला लिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को हर माह 3 हजार और आंगनवाड़ी कर्मियों, स्कूल रसोइयों, सहायिकाओं व प्री-प्राइमरी शिक्षकों के वेतन में 1000 रुपए बढ़ोतरी की घोषणा की गई।

कैबिनेट ने अलप्पुझा कथित हमले मामले की जांच के लिए एसआईटी गठन को भी मंजूरी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *