Greenकॉरिडोर बनाकर गंभीर मरीज को B M शाह Hospital से 7 मिनट में शंकरा मंडिकल कॉलेज अस्पाल पहुंचाया !

Spread the love

ग्रीन

के दे

भिलाई । 20 मई 2026 / [ PMohan ] भिलाई दुर्ग यातायात पुलिस ने सुपेला से जुनवानी शंकरा मेडिकल कालेज Hospital तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर मरीज को मात्र 7 मिनट में पहुंचाया। बीएम शाह हॉस्पिटल, सुपेला में भर्ती 38 वर्षीय सलीम अली को बेहतर इलाज के लिए शंकराचार्य हॉस्पिटल, जुनवानी रेफर किया गया था। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस टीम ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की और एम्बुलेंस को बिना बाधा सुरक्षित तरीके से आगे निकाला। पुलिस के अनुसार ग्रीन कॉरिडोर का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में अस्पताल तक कम से कम समय में पहुचाना होता है । बढ़ती वाहनो की संख्या से सड़क यातायात की दबाब से अपने आप को बचाते हुए मंजिल तक पहुंचना एक बडी चुनौती है । दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों को तुरंत रास्ता दें और साइड देकर प्राथमिकता सुनिश्चित करें, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। इससे पहले भी यातायात पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कई गंभीर मरीजों को रायपुर व अन्य स्थानो पर कम से कम समय पर पहुंचाकर जान बचाई हैः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *