
भिलाई 20.05.2026 … [ pmohan ]
भिलाईनगर। भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-तूफान ने शहर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के कई स्थानों पर बड़े और छोटे पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने से नागरिकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी-तूफान के दूसरे दिन नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया। निगम कर्मचारियों द्वारा जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से सड़कों को साफ कर यातायात बहाल किया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पेड़ हटाने और मार्गों को सुचारू बनाने का कार्य किया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगम की त्वरित कार्रवाई से शहर में प्रभावित हुई यातायात फिर से व सामान्य हो गई।
