बे
न
भिलाई | 16 अप्रेल 2026 [ pmohan ]जोन-2, खुर्सीपार, भिलाई स्थित बेबे नानकी जी गुरुद्वारे में गुरुवार को बेबे नानकी जी के प्रकाश पर्व उत्सव के अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने कीर्तन में सम्मिलित होकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर यूथ सिख सेवा समिति एवं छत्तीसगढ़ सिख पंचायत द्वारा नेत्रपरीक्षण शिविर, दंत परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर और सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव सहित यूथ सिख सेवा समिति, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के पदाधिकारी मौजूद थे।
