Durg News: शराब पीने के दौरान जमीन विवाद, दो भाइयों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

Spread the love

Durg News: श

सार

दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की रात शराब पीने के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों संतोष यादव और रोहित यादव ने शंभू निषाद की जमकर पिटाई कर दी, जिससे अंदरूनी चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक अहमदाबाद में वेल्डिंग का काम करता था।

Land Dispute Under Influence Two Brothers Beat Young Man to Death

हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया .

दुर्ग :- अंडा थाना क्षेत्र स्थित खाड़ा गांव में शराब के नशे वाद विवाद के बाद हुए मारपीट के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर हत्या करने वाले 2 भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

अंडा थाना क्षेत्र के खाडा गांव में घटना 12 अप्रैल की रात मृतक शंभू निषाद अपने दोस्तों से मिलने गया था। जहां शराब की पार्टी किए और शराब के नशे में मृतक और आरोपियों के बीच जमीन को बात को लेकर वाद विवाद हो गया विवाद में दोनों आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक घर वालों को सूचना दी जिसके बाद मृतक शंभू अपने घर में जाकर सो गया। मृतक शंभू को अंदरूनी चोट लगने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी।पुलिस ने मृतक के मित्र संतोष यादव और रोहित यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया मृतक शंभू निषाद अहमदाबाद (गुजरात) में वेल्डिंग का काम करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह परिवार से मिलने गांव आया था। इसी दौरान 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे शंभू अपने मित्र संतोष यादव और रोहित यादव के घर पहुंचा। जहां तीनों के बीच शराब के नशे में बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान वाद विवाद में बदल गई। विवाद की वजह गांव की आबादी जमीन बताई जा रही है। शंभू ने इस मामले में सरपंच से बात करने को कहा। इस पर आरोपियों ने उसे खुद ही सरपंच से बात करने को कहा। इस बात को लेकर आरोपियों ने मृतक की जमकर पिटाई कर दी और उसके घर वालों को जानकारी दी। और मृतक शंभू अपने घर में सो गया लेकिन दूसरे दिन उठा नहीं तो परिजनों ने अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। (अमर उजाला से साभार )

4 स्टोरी और पढ़ें और जीतें 20 CoinNext Story

ये भी पढ़ें…

Indore: Youth murdered by crushing his head in Indore, dispute during drinking alcohol

Indore: इंदौर में युवक की सिर कुचल कर हत्या, शराब पीने के दौरान विवाद

Meerut News: अत्यधिक शराब के सेवन से हुई थी आनंद की मौत

अमर उजाला ई-पेपर की वार्षिक सदस्यता पर 75 रुपये की छूट।

अमर उजाला ई-पेपर की वार्षिक सदस्यता पर 75 रुपये की छूट।

April Sale
Youth Injured in Assault by Local Bullies Dies; Kin Attempt to Block Road with Body

दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत, शव रखकर जाम लगाने का प्रयास

Youth tied to tree and beaten to death with sticks in azamgarh

Azamgarh News: युवक को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पीटा, गई जान; शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

Youth tied to tree and beaten Hair ripped from his scalp mouth gagged screamed killed in Azamgarh

UP: युवक को पेड़ से बांध पीटा…उखाड़े सिर के बाल, चीखने पर मुंह दबाया; आजमगढ़ में तालिबानी सजा देकर मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *